Bihar News : बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जारी पूरा डिटेल

Bihar News : बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐला

Patna : चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हुई सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. यह सीट विधानसभा कोटे से भरी जाएगी, जो मंगल पांडेय के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी. 


मिली जानकारी के अनुसार, इस सीट पर 12 मई को मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उपचुनाव की अधिसूचना 23 अप्रैल को जारी होगी. वहीं उम्मीदवार 30 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी. 


नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 मई तय की गई है. मतदान 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. यह चुनाव विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा.