केपटाउन में 69वें सीपीए सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की मंत्री ( Minister of Presidency) सुश्री रामोकगोफा ने मा

केपटाउन में 69वें सीपीए सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल

Cape Town : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की मंत्री ( Minister of Presidency) सुश्री रामोकगोफा ने माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत किया।

सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के पीठासीन पदाधिकारी संसदीय लोकतंत्र, सुशासन तथा समसामयिक वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन के दौरान माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार संसदीय नेतृत्व की भूमिका एवं विशेषकर जलवायु अनुकूलन एवं आपदाओं के प्रति संसदीय स्तर पर लचीलापन बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही विभिन्न देशों के पीठासीन पदाधिकारियों एवं संसदीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किये। 

केपटाउन सम्मेलन के पश्चात माननीय अध्यक्ष 20 से 24 सितंबर तक सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 24 से 27 सितंबर तक ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) तथा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान संबंधित देशों की संसदों का भ्रमण, पीठासीन पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात तथा भारतीय समुदाय से संवाद प्रस्तावित है। 

माननीय अध्यक्ष की इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा का उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र एवं विधायी कार्यप्रणाली के क्षेत्र में विभिन्न देशों के अनुभवों का आदान-प्रदान, अंतर-संसदीय संबंधों को मजबूत करना तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में संसदीय संस्थाओं की भूमिका को समझना है। बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह माननीय अध्यक्ष के सहयोगार्थ इस अंतरराष्ट्रीय दौरे में आधिकारिक रूप से उनके साथ हैं।