Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, इतने परीक्षार्थी हुए सफल, यहां आसानी से देखें परिणाम
Bihar Board 10th Result 2026:
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज रविवार को मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड ने परिणाम घोषित किया। लाखों छात्र रिजल्ट के इंतजार में थे। रिजल्ट जारी करने से पहले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड कार्यालय पहुंच चुके हैं। उनके साथ बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के ACS बी. राजेंद्र भी मौजूद हैं।
देश में सबसे पहले जारी किया रिजल्ट
बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लगातार 8वीं बार यह रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी है, जिससे बोर्ड की तेज परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन निम्न वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे-
results.biharboardonline.com
www.digilocker.gov.in
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456) और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।