Bihar Board 12th Result 2026: वाणिज्य संकाय में पटना के छात्रों ने अन्य जिलों को पछाड़ा, टॉप 5 में 7 ने बनाई जगह, 93.07% अभ्यर्थी सफल
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस स्ट्रीम में कुल 93.07% परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाते हुए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम महज 25 दिनों में जारी कर दिया। इस वर्ष 13.04 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन शुरू होने के बाद रिकॉर्ड समय में जारी किया गया। परीक्षा में कुल 85.19% छात्र-छात्राएं सफल रहे।
कॉमर्स के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस स्ट्रीम में कुल 93.07% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कॉमर्स संकाय में कुल 27,721 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 18,509 छात्र 9,212 छात्राएं शामिल थीं।
93.07 प्रतिशत छात्र सफल
वाणिज्य संकाय में कुल 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 8,568 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 1,545 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, वाणिज्य संकाय में कुल 25,800 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो इस संकाय की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का 93.07 % है।
टॉपर्स की सूची (कॉमर्स स्ट्रीम)
पहला स्थान: अदिति कुमारी (पटना) – 480 अंक (96.00%)
दूसरा स्थान: माही कुमारी (पटना) – 476 अंक (95.20%)
तीसरा स्थान: निशिका श्री (पटना) – 475 अंक (95.00%)
चौथा स्थान: चौथे स्थान पर दो छात्राएं रही। वैशाली की मानवी कुमारी – 474 अंक(94.80%) और दूसरी नवादा की श्रेया कुमारी, 474 अंक(94.80%)।
पांचवां स्थान: पांचवें स्थान पर एक छात्रा और एक छात्र हैं। पटना की वारिशा नौशाद - 472 अंक(94.40%) और पटना की ही हर्षिका- 472 अंक (94.40%) शामिल हैं।

बिहार बोर्ड के अनुसार, कॉमर्स स्ट्रीम में इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा है और टॉपर्स में उनकी संख्या अधिक रही है, जो शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।