Bihar News : मगध साइंस कोचिंग में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का हुआ भव्य आयोजन, IPS विकास वैभव और पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने छात्रों को किया सम्मानित

Bihar News : पटना के मगध साइंस कोचिंग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें IPS विकास वैभव और पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : मगध साइंस कोचिंग में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का
सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मगध साइंस कोचिंग, बाजार समिति के प्रांगण में आज ’प्रतिभा सम्मान समारोह’ में आज शिक्षा और सेवा का अद्भूत संगम देखने को मिला। ज्ञात हो कि मगध सांइस कोचिंग 11वीं एवं 12वीं की तैयारी हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में बहुत ही कम फी में सारे विषय की तैयारी करवाती है ताकि गरीब से गरीब बच्चें भी पढ़ाई से वंचित नहीं रहें मगध साइंस कोचिंग में आॅफलाइन एवं आॅनलाइन दोनों माध्यम से तैयारी करवायी जाती है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में IPS विकास वैभव एवं प्रख्यात चिकित्सक पद्म श्री डाॅ0 आर0 एन0 सिंह उपस्थित रहे। संस्थान हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2026 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि विकास वैभव, पद्म श्री डाॅ0 आर0 एन0 सिंह और संस्थान के निदेशक पंकज सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

विकास वैभव जी ने संस्थान के निदेशक पंकज सर छात्रों को उत्कृष्ट प्रर्दशन दिलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया एवं अपने 'Let's Inspire Bihar' अभियान के सार को छात्रों के बीच रखा। उन्होंने कहा शिक्षा केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का साधन है। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है और आप जैसे मेधावी छात्र ही उस विरासत को वापस लाएंगे। अपनी ऊर्जा को व्यर्थ न जाने दें। एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करें। आपके भीतर असीम क्षमताएं हैं, बस उन्हें पहचानने की आवश्यकता है।

डाॅ0 आर0 एन0 सिंह ने छात्रों को स्वास्थ, शिक्षा और सेवा का महत्व समझाते हुए कहा कि मेधावी होना अच्छी बात है, लेकिन उस मेधा का उपयोग राष्ट्र और समाज के उत्थान में होना चाहिए। एक डाॅक्टर या इंजीनियार बनने से पहले एक सहीं इंसान का बनना बहुत जरूरी है। इसके लिए मगध साइंस कोचिंग एवं उनकी टीम इस कार्य को अच्छे ठंग से कर रहे जो बहुत ही सराहनीय है।

पंकज सर ने छात्रों में जोश भरते हुए जीवन के व्यावहारिक सूत्र बताए उन्होनें कहा कि आचरण और सफलता अगर सफल बनना है, तो आज से ही एक सफल इंसान जैसा आचरण करना शुरू कर दीजिए। आपकी अनुशासन और मेहनत ही आपकी पहचान बनेगी। अपने आप को सफल बनाने के लिए इस कदर जुट जाइए कि जो लोग आज आपका मजाक बनाते हैं, कल वे आपसे जुड़ने के लिए तरसें। याद रखिए, केवल उत्साहित लोग ही इतिहास रचते हैं। सर्वांगीण विकास मगध साइंस कोचिंग का उद्देश्य केवल आपको बोर्ड टॉपर बनाना नहीं, बल्कि आपको एक जिम्मेदार और अच्छा इंसान बनाना भी है। इस प्रकार का आयोजन संस्थान प्रतिवर्ष करती है, पुरस्कार प्राप्त करने वाला छात्रों में मधुबनी के जिला टॉपर सुमन कुमार पुर्वे (472 अंक) को विशेष उपलब्धि के लिए लैपटॉप प्रदान किया गया। और कटिहार के जिला टाॅपर समसाद आलम (456 अंक), नवादा जिला के सुप्रिया कुमारी (464 अंक) तथा आइंस्टीन कुमार (462 अंक) एवं मुंगेर जिला के बंटी कुमार (454 अंक) सभी 90 प्रतिशत से अधिक अंक को एवं इसके आलावे अन्य सैंकड़ों छात्रों को चेक घड़ी एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।  सफल छात्रों नें अपना सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं मगध साइंस कोचिंग के सभी गुरूजनों को दिया। कहा कि यहाँ जिस तरह से सर लोग पढ़ाते है सिर्फ उनकी बात मानने से अच्छे माक्र्स लाने से कोई रोक नहीं सकता है। संस्थान के निदेशक पंकज सर ने घोषणा की कि नया सत्र 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जिसमें 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ लाइब्रेरी और आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मगध साइंस कोचिंग के सभी गुरूजन एवं उनकी टीम उपस्थित थी।