बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा को मिला स्व. ताराकांत झा के परिवार का समर्थन, कौशल झा ने नीरज सिन्हा की जीत का किया आह्वान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा को एक बड़ा रणनीतिक और राजनीतिक समर्थन हासिल हुआ है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ताराकांत झा के पुत्र सिनियर एडवोकेट कौशल झा ने बांकीपुर की जनता से एनडीए प्रत्याशी नीरज को जिताने का आह्रवान किया है....

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा को मिला स्व. ताराकांत झा के परिवार क

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा रणनीतिक और राजनीतिक समर्थन हासिल हुआ है। बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ताराकांत झा के पुत्र तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता कौशल झा ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को पूर्ण समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की है। इस सिलसिले में उन्होंने अपने निजी आवास पर एक विशेष सामाजिक बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।


स्व. ताराकांत झा के योगदान को किया याद, मिथिलेश तिवारी ने जताया आभार

बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्वर्गीय ताराकांत झा के सांगठनिक योगदान को याद करते हुए कहा, "स्वर्गीय ताराकांत झा जी ने अपने कड़े परिश्रम और समर्पण से पार्टी को जो मजबूत आधार दिया था, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। उनके सुपुत्र कौशल झा का यह आत्मीय समर्थन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को और अधिक सुनिश्चित व मजबूत करेगा।"


कौशल झा ने दिया जीत का भरोसा, समाज से की वोट देने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कौशल झा ने कहा कि जब स्वयं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री और उनके प्रिय भाई मिथिलेश तिवारी विशेष सहयोग का आग्रह लेकर आए, तो उन्होंने सहर्ष समर्थन देने का फैसला किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को भरोसा दिलाया कि समाज का व्यापक और एकतरफा समर्थन भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को मिलेगा और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजा जाएगा।


प्रबुद्ध नागरिकों ने लिया विकास और सुशासन की निरंतरता का संकल्प

कौशल झा के आवास पर आयोजित इस बैठक में बांकीपुर क्षेत्र के कई गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भाजपा उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और बांकीपुर में विकास कार्यों तथा सुशासन की निरंतरता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस समर्थन से बांकीपुर चुनाव क्षेत्र में भाजपा का पलड़ा और भारी माना जा रहा है।