भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने पर एक्टिव हुए अमित शाह, कोलकाता में करेंगे बिहार के इस नेता से मुलाकात, जानिए नाम

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद से सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं

Chief Minister of Bihar
Chief Minister of Bihar - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच रविवार 8 मार्च को अहम होने जा रही है। भाजपा की ओर से कौन मुख्यमंत्री होगा इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अहम मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब राज्य की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता बागडोगरा से एक साथ कोलकाता के लिए रवाना होंगे। कोलकाता में अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।


दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद से सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लिया जा सकता है।


ऐसे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। इसी कारण उनकी और अमित शाह की प्रस्तावित मुलाकात को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे बिहार के आगामी नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।


इधर एक और अहम राजनीतिक घटनाक्रम में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही जनता दल (यूनाइटेड) की सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। माना जा रहा है कि वे पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।


इन सभी घटनाक्रमों के बीच बिहार की राजनीति में हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। अमित शाह और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात आने वाले दिनों में राज्य की सियासी दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।