नीतीश कुमार के बाद बिहार में भाजपा का सीएम नहीं चाहते हैं अनंत सिंह, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर इन्हें चाहते हैं छोटे सरकार

मोकामा विधानसभा के कन्हाईपुर में अनंत सिंह नवमी की पूजा अर्चना में आये तो ढोल नगाड़े के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं अनंत सिंह ने बिहार के अगले सीएम पर बड़ा बयान दिया.

Anant Singh
Anant Singh- फोटो : news4nation

Anant Singh :  मोकामा से बाहुबली छवि के जदयू विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार के सीएम पद को छोड़ने के बाद उनके बेटे निशांत को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वही राज्य का अगला सीएम होने चाहिए. अनंत सिंह ने मोकामा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण होने हैं. वे नीतीश कुमार की जगह राज्य के अगले सीएम के रूप में उपयुक्त रहेंगे.  उन्होंने कहा कि अब वे जेल से बाहर आ गए हैं और लगातार क्षेत्र में रहकर जनता का काम करेंगे.

बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर से स्वागत 

मोकामा विधानसभा के कन्हाईपुर में अनंत सिंह नवमी की पूजा अर्चना में आये तो ढोल नगाड़े के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कई जगहों पर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए जिसमें अनंत सिंह के साथ उनके बेटे अंकित की तस्वीर लगी थी।अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव अब नहीं लड़ने की घोषणा के बाद उनके बेटा का मोकामा विधानसभा में पोस्टर नजर आ रहा है।

सीएम देंगे इस्तीफा, अनंत नही लड़ेंगे चुनाव 

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधानमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। यानी वे इस दिन बिहार विधान परिषद की सदस्यता से  इस्तीफा देंगे। 30 मार्च, सोमवार को परिषद की सदस्यता छोड़ने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री पद से हटने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री पद छोड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

भाजपा के सीएम का दांव 

दावा किया जा रहा है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा।  हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी भाजपा नेता अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।  इसके बाद भी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर संभावना जताई जा रही है उनके नाम पर पार्टी में सुगबुगाहट है।  वहीं विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार भी पिछले दिनों नागपुर गए थे और संघ मुख्यालय होकर आये थे।  उनका अचानक से नागपुर जाना भी बिहार में भाजपा की सियासी खींचतान का करण ही माना जा रहा है।  इस बीच जदयू के कुछ नेताओं द्वारा निशांत को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। इसमें अब अनंत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है.

बेटा लड़ेगा चुनाव 

अनंत सिंह ने पिछले दिनों कहा था नीतीश कुमार के राजसभा जाने के बाद अब उन्होंने भी तय किया है कि वे चुनावी राजनीति से दूर हो जाएंगे. यानी अनंत सिंह अब अपने बेटों को चुनाव लड़ाएँगे. 

रवि शंकर की रिपोर्ट