Bihar News : नालंदा में 'अभियान बसेरा 2' के तहत 21 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा
Bihar News : मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के बेन प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भूमिहीन परिवारों को जमीन के पर्चे वितरित किए। जिससे उनमें ख़ुशी का माहौल देखा गया.....पढ़िए आगे
PATNA : बिहार में भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है। सरकारी मदद मिलने के बाद भूमिहीन अपना घर बनवाने के साथ खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। गरीबों को हक दिलाना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। हमारी नीति साफ है, जिस गरीबों को जमीन नहीं है, उसे बसने के लिए अभियान बसेरा 2 के तहत जमीन देंगे। किसी गरीब को बेघर नहीं रहने देंगे। ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता माननीय मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को नालंदा जिले के बेन प्रखंड में यह बातें कहीं।
भूमिहीनों को पर्चा
उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के द्वारा भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा 2 के तहत तीन डिसमिल जमीन का पर्चा भूमिहीन ग्रामीणों को दिया है। इसके तहत कुल 21 परिवारों के बीच पर्चा वितरित किया गया। इसमे बेन प्रखंड के राज एकसारा पंचायत के 1, नोहसा पंचायत के 9, अकौना पंचायत के 5 और मैजरा पंचायत के 6 लाभूक शामिल है। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ कागज नहीं है, सम्मान और स्वाभिमान है। अब ये परिवार अपने पैरों पर खड़े होंगे।
पात्र लोगों को मिल रहा लाभ: मंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार का एक भी परिवार भूमिहीन न रहे। पारदर्शी तरीके से सर्वे कर पात्र लोगों को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है। नीतीश कुमार बिहार के नवनिर्माण और विकास के प्रतीक हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी प्रयासों ने बिहार की महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, राजनीति और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान किए हैं। अपने कार्यों से बिहार का नवनिर्माण किया है। उन्होंने बिहार के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा को बदला।
ये रहे मौजूद
मौके पर बीडीओ, वरिष्ठ जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल, मुखिया प्रतिनिधि जीतू मांझी, नवीन सिंह, पंचायत समिति कुमुद प्र, रूबी कुमारी, सोनम सोनाली, लक्ष्मण प्रसाद, जितेन्द्र चंद्रवंशी, सुधीर प्रसाद, उपप्रमुख मो कलीम, अजय चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।