Bihar News: सीएम नीतीश के मंत्री के करीबी के घर ताबड़तोड़, 15 राउंड चली गोलियां, 3 की हालत नाजुक

Bihar News: राजधानी पटना से सटे मनेर में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना में 3 की हालात नाजुक है।

गोलीबारी
मंत्री के करीबी के घर फायरिंग - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। एक के बाद एक अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे मनेर का है। जहां देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जानकारी अनुसार बेखौफ हमलावरों ने बिहार सरकार के मत्री रामकृपाल यादव के समधी के आवास को निशाना बनाया है। 

15 राउंड चली गोलियां 

जानकारी अनुसार मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर अपराधियों ने ना सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की बल्कि घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने घर को घेर लिया और करीब 15 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद हमलावर घर के अंदर घुस गए और तलवार, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

3 की हालत गंभीर 

हमले में घायल तीनों लोगों को गंभीर हालत में पटना एम्स और एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।

रामकृपाल यादव के समधी सहित 3 घायल

घायलों में मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। मनीष और नितीश का इलाज AIIMS Patna में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, मुकेश, दीपक (स्व. सतेंद्र के पुत्र) और प्रिंस समेत चार लोगों पर हमले का आरोप है। आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की और उसके बाद तलवार व लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित साजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।