Anant Singh Tattoo Fan: 'छोटे सरकार' के जबरा फैन की अनोखी दीवानगी! सीने पर गुदवाई अनंत सिंह की तस्वीर

नवादा जिले के 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने पूर्व विधायक अनंत सिंह के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए अपने सीने पर उनकी तस्वीर का टैटू बनवाया है। साथ ही टैटू में 'दादा' और 'छोटे सरकार' भी लिखवाया है। अनंत सिंह से मुलाकात का वीडियो वायरल

Anant Singh Tattoo on Fan chest
'छोटे सरकार' के जबरा फैन की अनोखी दीवानगी! सीने पर गुदवाई अनंत सिंह की तस्वीर- फोटो : Reporter

बिहार के नवादा जिले से मोकामा के विधायक अनंत सिंह के एक प्रशंसक का अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव निवासी और 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने विधायक के प्रति अपना प्यार जताने के लिए अपने सीने पर उनकी तस्वीर का टैटू बनवाया है। मनखुश ने अपनी इस दीवानगी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


सीने पर गुदवाया टैटू और लिखवाया ‘दादा’ व ‘छोटे सरकार’

छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर बनवाने के साथ-साथ उनके चर्चित उपनाम ‘दादा’ और ‘छोटे सरकार’ भी लिखवाया है। जब मनखुश की मुलाकात अनंत सिंह से हुई, तो वहां मौजूद लोगों के बीच यह टैटू कौतूहल का विषय बन गया। भीड़ में मौजूद सभी लोगों की नज़रें मनखुश के सीने पर बने टैटू पर ही टिकी रहीं और लोग उसके इस अलग अंदाज़ की सराहना करते दिखे।


काफी इंतजार और संघर्ष के बाद पूरा हुआ टैटू बनवाने का सपना

अपने इस अनूठे कदम के बारे में बात करते हुए मनखुश ने बताया कि वे लंबे समय से अनंत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और अपनी इस पसंद को दुनिया के सामने एक अलग अंदाज़ में जाहिर करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टैटू देखने में भले ही छोटा लगता हो, लेकिन इसे सीने पर बनवाने और पूर्व विधायक से मुलाकात करने के लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार और संघर्ष करना पड़ा है।


मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

अनंत सिंह से मुलाकात के दौरान मनखुश का अपने सीने से शर्ट हटाकर टैटू दिखाते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पूर्व विधायक के प्रति ऐसी दीवानगी को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह वायरल फोटो और वीडियो नवादा और मोकामा के इलाकों में चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट