हद हो गई! अपनी ही शादी में दूल्हे को लगी गेम की लत, रस्में छोड़कर खेलने लगा Free Fire, मुंह ताकती रह गई दुल्हन

दूल्हा शादी के मंडप में दुल्हन को छोड़कर 'Free Fire' गेम खेलने में मस्त है। दुल्हन का रिएक्शन और बैकग्राउंड कमेंट सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई? यहाँ पढ़ें।

हद हो गई! अपनी ही शादी में दूल्हे को लगी गेम की लत, रस्में छ

Nawada - सोशल मीडिया पर बिहार के एक शादी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे चिंताजनक भी बता रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह मामला नवादा जिले का है, जहाँ एक दूल्हा अपनी ही शादी के मंडप में रस्मों को छोड़कर मोबाइल पर 'फ्री फायर' (Free Fire) गेम खेलने में व्यस्त है।

क्या है वीडियो में?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही हैं और पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं। लेकिन दूल्हे का ध्यान न तो पंडित जी पर है और न ही बगल में बैठी दुल्हन पर। वह पूरी तल्लीनता से अपने फोन में गेम खेल रहा है। पास बैठी दुल्हन उसे बार-बार हैरानी भरी नजरों से देख रही है, लेकिन दूल्हे पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।

वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है जो कह रही है, “ये नवादा जिला का लड़का है… गेम खेल रहा है।” इसी कमेंट की वजह से इसे नवादा का वीडियो माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन पिछले तीन दिनों से यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। कोई लिख रहा है, "युद्ध मंडप से ज्यादा जरूरी है," तो कोई इसे "सच्चा गेमर" बता रहा है। कई लोगों ने इसे ऑनलाइन गेमिंग की लत का गंभीर उदाहरण बताया है कि कैसे युवा अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में भी स्क्रीन से दूर नहीं हो पा रहे। 

हालाँकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वीडियो वास्तव में कब का है और नवादा के किस गाँव का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस या किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। 

Report - aman sinha