Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल, वीडियो वायरल

Munger toto dispute: मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र में एसबीएन कॉलेज के पास ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। टोटो चालक मो. जब्बार समेत तीन लोग घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल है।

Munger toto dispute

Munger toto dispute: मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना एसबीएन कॉलेज गढ़ीरामपुर के पास की है। इस विवाद में टोटो चालक मो. जब्बार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल जब्बार को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


ई-रिक्शा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद


जानकारी के अनुसार, एसबीएन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लाने और ले जाने के लिए बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक कॉलेज के आसपास पहुंचते हैं। शनिवार को कॉलेज के पास ई-रिक्शा लगाने को लेकर स्थानीय चालक मो. जब्बार और छोटू के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद दूसरे चालकों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद छोटू के घर के पास दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।


देखते ही देखते विवाद ने लिया हिंसक रूप


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मो. जब्बार समेत तीन लोग घायल हो गए। जब्बार को उनके परिजनों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल नया रामनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट