Bihar News : कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने दो ट्रकों पर लोड 1.10 करोड़ की शराब किया जब्त, दो चालकों को किया गिरफ्तार

Bihar News : कैमूर उत्पाद विभाग की टीम ने सघन वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने दो ट्रकों को जब्त कर 7 हजार लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

Bihar News : कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने दो ट्रकों पर ल
एक करोड़ से अधिक की शराब बरामद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.इसी क्रम में कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है.मोहनियां स्थित समेकित जांच चौकी पर सघन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने दो ट्रकों की तलाशी ली, जिसमें टायर और जीरा की बोरियों की आड़ में छिपाकर बिहार लाई जा रही 7 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की गई, बरामद शराब की बाजार कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है,

टायर और जीरे की आड़ में छिपाई गई थी शराब

जानकारी के अनुसार शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करी के इस तरीके को अपनाया था.ट्रक में ऊपर से साइकिल के टायर और जीरे की बोरियां लदी हुई थीं, जबकि इनके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं,बाहर से देखने पर ट्रक में सामान्य सामान लदा हुआ दिखाई दे रहा था,उत्पाद विभाग की टीम ने जब मोहनियां चेकपोस्ट पर ट्रकों की गहनता से जांच शुरू की तो अंदर छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं,इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

बोतलों से बैच नंबर मिटाने की भी कोशिश

उत्पाद विभाग के अनुसार तस्करों ने शराब की पहचान और सप्लाई से जुड़े सुराग छिपाने के लिए बोतलों पर दर्ज बैच नंबर मिटाने की कोशिश भी की थी.इससे आशंका है कि शराब की खेप को बिहार में खपाने के लिए तस्करी के नेटवर्क के जरिए भेजा जा रहा था,बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी,उत्पाद विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की सप्लाई बिहार में कहां की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एक चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने दो आरोपी चालको को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों चालक पंजाब के बताए जा रहे हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही जिस ट्रक से शराब बरामद हुई है. उसे जब्त कर लिया गया है. विभाग अब चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए सीमावर्ती इलाकों और जांच चौकियों पर लगातार वाहनों की सघन जांच की जा रही है,इसी अभियान के तहत मोहनियां चेकपोस्ट पर यह कार्रवाई की गई, जिसकी गुप्त सूचना पहले ही प्राप्त हो चुकी है,

उत्पाद इंस्पेक्टर ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए मोहनियां स्थित समेकित जांच चौकी पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है.इसी दौरान संदिग्ध ट्रकों की तलाशी में 7 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई.मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल उत्पाद विभाग ने शराब की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पंजाब से शराब किसके इशारे पर बिहार भेजी गई थी और कैमूर के रास्ते इसे कहां पहुंचाया जाना था.पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

देवब्रत की रिपोर्ट