गोपालगंज में अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 75 लाख की जब्त शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएम के आदेश पर तकरीबन 75 लाख के जब्त शराब पर बुलडोजर चला का नष्ट किया गया है.....

गोपालगंज में अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 75 लाख की
75 लाख की जब्त शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी (डीएम) के स्पष्ट निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त मौजूदगी में जब्त की गई भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया गया। यह पूरी कार्रवाई जिले के सीमावर्ती कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर अंजाम दी गई।


डीएम के निर्देश पर तैनात दंडाधिकारी की निगरानी में हुई कार्रवाई

उत्पाद विभाग द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न छापों और अभियानों के दौरान पकड़ी गई शराब को नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश से नियुक्त दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट), उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। जेसीबी और बुलडोजर चलाकर हजारों लीटर शराब को मौके पर ही बहाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।


कुल 71 मामलों में जब्त की गई थी 9,352 लीटर देशी-विदेशी शराब

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह शराब उत्पाद थाना और जिले के विभिन्न थानों द्वारा दर्ज किए गए कुल 71 कांडों में जब्त की गई थी। विनष्ट की गई शराब में कुल 9,352 लीटर देशी और विदेशी शराब शामिल थी। जांच और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही इस पूरी खेप को नष्ट करने की अनुमति दी गई थी।


नष्ट की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि गोपालगंज में अवैध शराब के सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पुलिस और उत्पाद टीम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने पुष्टि की कि विभिन्न पुलिस थानों और उत्पाद विभाग द्वारा जब्त कर नष्ट की गई इस पूरी शराब की कुल अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।


तस्करों और शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी को पूरी तरह लागू करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष विनष्टिकरण अभियान चलाए जाते रहेंगे।


नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट