Gaya Liquor seized: गया में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 241.720 लीटर शराब जब्त

Gaya Liquor seized: गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरागंज में पुलिस ने 241.720 लीटर अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। मामले में 63 वर्षीय अशोक सिंह गिरफ्तार हुआ है।

Gaya Liquor seized

Gaya Liquor seized: गया जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 241 लीटर से अधिक विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। यह छापेमारी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरागंज स्थित मल्लाह टोली में की गई। पुलिस ने इस मामले में 63 वर्षीय अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है।


घर में तिरपाल से ढककर रखी थी शराब


पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अशोक सिंह के घर में तिरपाल से ढककर विदेशी शराब और बीयर छिपाई गई थी। तलाशी के दौरान कुल 241.720 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 963 बोतल और कैन शामिल हैं। गिरफ्तार अशोक सिंह नादरागंज के मल्लाह टोली का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


छापेमारी में मद्यनिषेध विभाग की टीम शामिल


इस कार्रवाई के लिए गठित छापेमारी दल में मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी नीरज राज और ज्योति कुमारी के साथ गृह रक्षक तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट