प्रतिभा का सम्मान: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गया में टॉपर्स को किया गया सम्मानित
Gaya:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नरोमा फाउंडेशन द्वारा गया जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले और बिहार का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थिय
Gaya:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नरोमा फाउंडेशन द्वारा गया जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले और बिहार का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानपुर मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु IPS दीप्ति मोनाली शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वजीरगंज के BDO प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा शिक्षक अनिल कुमार सिंह, एस के मेहता, योगेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, करुण गुप्ता और दीपक तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नरोमा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, सेक्रेटरी ई अदिति आनंद तथा नरोमा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पवन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन और कठिन परिश्रम का महत्व समझाते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
वक्ताओं ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ पढ़ाई करें, जिससे वे न सिर्फ अपने परिवार बल्कि जिले और राज्य का नाम भी रोशन कर सकें।
अंत में नरोमा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।