Bihar Crime: गया जंक्शन पर गांजे की बड़ी खेप का भंडाफोड़, माल के साथ यात्री गिरफ्तार

Bihar Crime: गया रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीँ यात्री को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime: गया जंक्शन पर गांजे की बड़ी खेप का भंडाफोड़, मा
गांजे की खेप बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : ऑपरेशन नार्कोस के तहत रेसुब  और राजकीय रेल पुलिस  की संयुक्त टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 87 हजार 450 रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा गया और राजकीय रेल थाना गया के थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर 16 सितंबर की रात स्टेशन परिसर में संयुक्त गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से गांजे की तस्करी से संबंधित अहम सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस की तलाशी और संदिग्ध यात्रियों की निगरानी शुरू की।

करीब 22:20 बजे ट्रेन के कोच नंबर-9 में बर्थ संख्या-21 पर बैठे एक यात्री से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (47 वर्ष), निवासी कैमाशिकोह, पटना सिटी, जिला पटना बताया। संदेह के आधार पर उसके झोले, हैंड बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 17 पैकेटों में गांजा मिला, जिसका कुल वजन टेप समेत 17.749 किलोग्राम निकला। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और यात्रा टिकट भी बरामद किया गया।वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी और बरामद गांजे समेत अन्य सामान को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब गांजे की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार