बांका में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का कड़ा रुख : दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त, 75 हजार का जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज

बांका जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर खनन विभाग की विशेष टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाई जा रही है......

बांका में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का कड़ा रुख : दो जुगाड़ ग
बांका में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का कड़ा रुख- फोटो : चन्द्रशेखर भगत

Banka : जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख अपनाया है। जिला अधिकारी (समाहर्ता) के कड़े निर्देशों का अनुपालन करते हुए बुधवार, 26 अगस्त को खनन विभाग की विशेष टीम ने रजौन थाना क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से छापेमारी अभियान चलाया।


दो जुगाड़ गाड़ियां जब्तलगा भारी जुर्माना

खनन टीम द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई के दौरान अवैध बालू के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो जुगाड़ गाड़ियों को रंगे हाथों पकड़कर जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर लगभग 75 हजार रुपये का आर्थिक दंड (जुर्माना) अधिरोपित किया है।


प्राथमिकी दर्ज होने से बालू माफियाओं में हड़कंप

खनन अधिकारियों ने जब्ती के साथ ही रजौन थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई है। बांका जिले में लगातार हो रही इस प्रकार की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से अवैध बालू के कारोबार में लिप्त माफियाओं और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है।


अवैध खनन के खिलाफ नियमित अभियान का निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट और राजस्व के नुकसान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाहर्ता ने खनन विभाग और स्थानीय पुलिस को जिले भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार नियमित और सख्त छापेमारी अभियान जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है।


चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट