बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव का मतगणना जारी है। विभिन्न जिलों से लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। कई महत्वपूर्ण सीटों पर रुझान और अंतर काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गए हैं...

बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुका
बिहार विधान परिषद चुनाव का मतगणना जारी- फोटो : न्यूज4नेशन

Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों (स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए हो रही मतगणना के दौरान विभिन्न जिलों से लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण सीटों पर रुझान और अंतर काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतों की गिनती और बंडलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है।


तिरहुत और दरभंगा सीटों पर बड़े उलटफेर और बढ़त

प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए बढ़त हासिल की है। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है। यहां कांग्रेस मदन मोहन झा और जनसुराज के एसपी राय के बीच मुकाबला कड़ा बना हुआ है, और मतगणना के अगले चरणों के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।


सारण और कोसी क्षेत्रों में भी कांटे की टक्कर

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी शुरुआती और बाद के चरणों की गिनती में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां निर्दलीय और विभिन्न दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इसके अलावा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त की स्थिति में बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य सीटों पर द्वितीय वरीयता के मतों और एलिमिनेशन प्रक्रिया के तहत गिनती जारी है।


पटना की दोनों सीटों पर परिणामों का इंतजार

राजधानी पटना की दोनों यानी पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना का दौर जारी है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के नवल किशोर यादव आगे चल रहे है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रात तक अंतिम और आधिकारिक परिणामों की घोषणा की जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमी हुई है और हर राउंड के बाद उत्साह का माहौल देखा जा सकता है।


प्रिय दर्शन की रिपोर्ट