Bihar News : भोजपुर में नाली के पानी के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर पड़ोसियों ने की हत्या
Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले के बहुरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकापुर गांव में नाली के पानी गिराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
ARA : बिहार के भोजपुर जिले के बहुरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकापुर गांव में नाली के पानी गिराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसी पक्षों के बीच हुई लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट की इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक महिला के पुत्र सत्येंद्र पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के पास पड़ोसी गाली-गलौज कर रहे थे। जब वह मौके पर पहुंचे और इसका कारण पूछा, तो आरोपी पक्ष के लोग उनके साथ हाथापाई करने लगे।
माँ की हत्या
झगड़े की आवाज सुनकर जब सत्येंद्र की पत्नी उन्हें बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बुजुर्ग मां कुंती देवी (पति स्वर्गीय सुदर्शन पासवान) पर लाठी-डंडों से लैस हमलावर टूट पड़े और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बहोरनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से टिकापुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आशीष की रिपोर्ट