Crime News: Chat GPT से पूछा कैसे करें आत्महत्या? फिर मंदिर के बाथरुम में दो छात्राओं ने किया....
Crime News: पुलिस के अनुसार दोनों छात्राएं शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। परिजनों ने उनके घर नहीं लौटने पर दिंडोली पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। हालांकि दोनों के मोबाइल फोन सक्रिय थे, लेकिन वे किसी का कॉल नहीं उठा रही थीं।
Crime News: मंदिर के बाथरुम में दो छात्राओं का शव मिला। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला गुजरात के सूरत शहर में स्वामीनारायण मंदिर का है। जहां बाथरूम से दो कॉलेज छात्राओं के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों छात्राओं की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोकेशन ट्रेस होने पर मिली जानकारी
पुलिस के अनुसार दोनों छात्राएं शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। परिजनों ने उनके घर नहीं लौटने पर दिंडोली पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। हालांकि दोनों के मोबाइल फोन सक्रिय थे, लेकिन वे किसी का कॉल नहीं उठा रही थीं। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सानिया गांव पहुंचकर तलाश शुरू की। वहां स्वामीनारायण मंदिर के पास दोनों छात्राओं की स्कूटी मिली। इसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों लड़कियां मंदिर के बाथरूम की ओर जाती हुई दिखाई दीं।
दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एन.पी. गोहिल के अनुसार, जब बाथरूम का दरवाजा खोला नहीं गया तो पुलिस ने उसे तोड़ दिया। अंदर दोनों छात्राएं बेहोश हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके से मिले एनेस्थीसिया इंजेक्शन
पुलिस को घटनास्थल से बेहोशी के लिए इस्तेमाल होने वाले एनेस्थीसिया इंजेक्शन भी मिले हैं। इसके अलावा एक छात्रा के मोबाइल फोन की गैलरी में आत्महत्या से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने मौत से पहले इंटरनेट पर आत्महत्या से जुड़ी जानकारी सर्च की थी।
बचपन से थीं अच्छी दोस्त
पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ती थीं और स्कूल के समय से ही एक-दूसरे की करीबी दोस्त थीं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।