एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को धोया - बेटियों ने कर दिया 'ट्रेलर' रिलीज, अब वर्ल्ड कप में पाक का 'क्लाइमेक्स' बिगाड़ेगी टीम इंडिया!
रविवार का सूरज भारतीय क्रिकेट के लिए विजय की नई गाथा लेकर आया। एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को बुरी तरह कुचल दिया।
N4N Desk - : क्रिकेट जगत में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो वह केवल एक खेल नहीं बल्कि 'जंग' बन जाती है। आज बैंकाक की धरती पर एसीसी विमेंस एशिया कप में भारत-ए की बेटियों ने पाकिस्तान को 8 विकेट से कुचलकर वह 'ट्रेलर' दिखा दिया है, जिसका असली धमाका आज रात टी-20 विश्व कप के महामंच पर होने वाला है। एक तरफ बेटियों ने पाकिस्तान को 10 ओवर में समेट कर तिरंगा लहराया है, तो दूसरी ओर पूरी दुनिया की नजरें आज होने वाले सबसे बड़े 'महायुद्ध' पर टिकी हैं।
मैदान पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 29 गेंदों में पाक का काम तमाम
एशिया कप के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाकिस्तान को सिर्फ 93 रनों पर घुटने टेकने पर मजबूर किया, फिर वृंदा दिनेश नाम का ऐसा तूफान आया कि पाकिस्तानी गेंदबाज मैदान छोड़कर भागने की स्थिति में आ गए। वृंदा ने मात्र 29 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की विध्वंसक पारी खेलकर पाकिस्तान के गुरूर को धूल में मिला दिया। भारत ने मात्र 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर यह साफ कर दिया कि जब बात तिरंगे की आन-बान और शान की हो, तो टीम इंडिया किसी भी हद तक जा सकती है।
आज रात 'महामुकाबला': वर्ल्ड कप में फिर टूटेगा पाकिस्तान का गुरूर
एशिया कप में बेटियों की इस प्रचंड जीत ने आज होने वाले टी-20 विश्व कप (India vs Pakistan) मैच के लिए माहौल गरमा दिया है। एक तरफ जहाँ भारतीय शेर आज रात पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार हैं, वहीं बेटियों की इस 'क्लीन स्वीप' जीत ने पाकिस्तान को मानसिक तौर पर पूरी तरह तोड़ दिया है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि एशिया कप की यह जीत आज रात होने वाले वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के लिए टॉनिक का काम करेगी।
59 गेंदें शेष और पाकिस्तान बेनकाब
पाकिस्तान की टीम, जो अक्सर अपनी गेंदबाजी का दम भरती है, आज वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा की आक्रामकता के सामने बेबस नजर आई। भारत ने 59 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर यह संदेश दे दिया है कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ (India-A) ही जब पाकिस्तान पर इतनी भारी है, तो वर्ल्ड कप की मुख्य टीम का सामना करना पाक के बस की बात नहीं। पाकिस्तान का 93 रनों पर ढेर होना उनकी क्रिकेट के गिरते स्तर और भारत के बढ़ते दबदबे की गवाही दे रहा है।
बदले की आग और वर्ल्ड कप का दंगल
पिछले मुकाबले में यूएई से मिली हार का गुस्सा आज पाकिस्तान पर ऐसा फूटा कि मैच शुरू होने से पहले ही खत्म होता नजर आया। अब यही आक्रामकता और यही जोश आज रात टी-20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा। भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर 'मोका-मोका' के नारे फिर से शुरू कर दिए हैं। बेटियों की इस जीत ने तय कर दिया है कि आज का दिन सिर्फ और सिर्फ 'नीले रंग' का है।