बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: शुभमन गिल का कद बढ़ा, रोहित-विराट को टॉप ग्रेड से किया गया बाहर, ईशान किशन को नहीं मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड B में डिमोट किया गया है, जबकि शुभमन गिल अब टॉप ग्रेड का हिस्सा हैं ।

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: शुभमन गिल का कद बढ़ा, रोहित-विर

N4N Desk - : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सत्र के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है । इस बार की सूची में सबसे चौंकाने वाला बदलाव दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की रैंकिंग में देखने को मिला है । टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से हटने के बाद इन दोनों दिग्गजों को टॉप कैटेगरी (A+) से हटाकर ग्रेड B में जगह दी गई है ।

शुभमन गिल का शानदार प्रमोशन

युवा बल्लेबाज और वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए यह सत्र बड़ी सौगात लेकर आया है । गिल को ग्रेड B से प्रमोट कर सीधे ग्रेड A (सबसे ऊंची कैटेगरी) में शामिल किया गया है । उनके साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टॉप ग्रेड में अपनी जगह बरकरार रखी है ।

मोहम्मद शमी और ईशान किशन की छुट्टी

इस सूची का सबसे बड़ा 'शॉक' अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बाहर होना है । चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के कारण उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है । वहीं, टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन को भी किसी कैटेगरी में जगह नहीं मिली है, जिसे एक कड़ा फैसला माना जा रहा है ।

श्रेयस और सुंदर को मिला फायदा

मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की ग्रेड B कॉन्ट्रैक्ट में सफल वापसी हुई है । इसके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें ग्रेड C से प्रमोट कर ग्रेड B में शामिल किया गया है । ग्रेड B में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसे कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं ।

ग्रेड C में युवाओं का बोलबाला

ग्रेड C में बोर्ड ने भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान दिया है । इसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, और संजू सैमसन जैसे 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है । हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे नए चेहरों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनाया गया है ।

महिला टीम: हरमनप्रीत और स्मृति टॉप पर

महिला क्रिकेट टीम के लिए कुल 21 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है । कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को ग्रेड A में रखा गया है । ग्रेड B में दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा जैसे सितारे हैं, जबकि ग्रेड C में यास्तिका भाटिया और काश्वी गौतम जैसी युवा प्रतिभाओं को मौका मिला है ।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची 2025-26

श्रेणी

पुरुष टीम के खिलाड़ी

ग्रेड A

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा 

ग्रेड B

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर 

ग्रेड C

अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़