बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गेहूं की खेत में फेंका हुआ मिला महिला का शव, गर्दन पर थे निशान, दहेज हत्या से जुड़ा है मामला

गेहूं की खेत में फेंका हुआ मिला महिला का शव, गर्दन पर थे निशान, दहेज हत्या से जुड़ा है मामला

HAJIPUR  :: जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर घाट जाने वाली रोड राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के गांव के लोग शव देखने के लिए जुट गए। घटना की जानकारी मिलती ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव की पहचान करने में जुट गए। मृतक की पहचान पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत के रहने वाले सुजीत कुमार की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। 

पुलिस इसे दहेज हत्या से जुड़ा मामला मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। बताया जाता है कि महिला की हत्या करने के बाद शव छुपाने के उद्देश्य से शव को घर से बहुत दूर गेहू के खेत में फेंक कर फरार हो गया। महिला के गर्दन पर निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के पश्चात उसे खेत में फेंक दिया गया है। 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला की शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

Suggested News