बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश के सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर, बड़ा खेला करने की तैयारी में तेजस्वी

तीन लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश के सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर, बड़ा खेला करने की तैयारी में तेजस्वी

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश के एक ऐसे सांसद है जिन्हों ने एक नहीं बल्कि तीन लोकसभा सीटों पर जीत का पताका लहराया है। ये सांसद तीन अलग अलग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सदन में कर चुके हैं। एक बार फिर ये मधेपुरा लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ये कोई ओर नहीं नीतीश कुमार के पार्टी जदयू के सांसद दिनेश चंद्र यादव है। वहीं दिनेश चंद्र यादव का मुकाबला राजद के उम्मीदवार कुमार चंद्रदीप से है। दोनों के बीच टक्कर का मुकाबला है।

1996 में पहली बार लड़े थे लोकसभा चुनाव

बता दें कि, दिनेश चंद्र यादव पेशे से इंजीनियर और समाजवादी नेता हैं। वहीं उन्होंने अपनी लोकसभा यात्रा 1996 से शुरू की। 1996 में वो 11वीं लोकसभा के लिए सहरसा लोकसभा सीट से जदयू के टिकट पर खड़े हुए। वहीं इस चुनाव में जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के सूर्य नारायण यादव को 1.38 लाख के अंतर से हराया। वहीं दूसरी बार दिनेश चंद्र यादव फिर 1999 में सहरसा लोकसभा क्षेत्र से 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इस बार भी उन्होंने राजद के सूर्य नारायण यादव को हराया। 

सहरसा, खगड़िया और मधेपुरा में लहराया चुके हैं परचम

2009 के लोकसभा चुनाव में दिनेश चंद्र यादव जदयू से खगड़िया लोकसभा के उम्मीदवार घोषित हुए। इस चुनाव में राजद के रविन्द्र कुमार राणा को पराजित कर 14वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। वहीं चौथी बार जदयू के दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई और इस चुनाव में उन्होंने शरद यादव और पप्पू यादव दोनों को परास्त किया।

2019 में मधेपुरा से शरद यादव को दिए थे मात

जदयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव को इस चुनाव में 624334 मत मिले। राजद के शरद यादव को 322807 मत मिले। दिनेश चंद्र यादव ने शरद यादव को 304805 मतों के अंतर से हराया। बता दें कि, मधेपुरा को लेकर कहा जाता है कि, रोम पोप का, मधेपुरा गोप का यानी कि मधेपुरा में जीतने वाला यादव ही होगा। इस सीट से शरद यादव, लालू यादव और पप्पू यादव भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 

इस बार भी जदयू-राजद में कड़ी टक्कर

वहीं इस बार मधेपुरा लोकसभा सीट से एक बार फिर दिनेश चंद्र यादव लोकसभा चुनाव के मैदान में है। वहीं उनके सामने तेजस्वी यादव ने सांसद और वीपी मंडल विश्व विद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. रमेंद्र कुमार रवि यादव के बेटे डॉ. चंद्रदीप को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अब देखना होगा की इस बार मधेपुरा सीट किसके दामन में जाता है। 

Suggested News