बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

4 जून को तेजस्वी यादव ने नहीं हो सकेगी मुलाकात, भाजपा के मंगल पांडे ने बताई बड़ी वजह

4 जून को तेजस्वी यादव ने नहीं हो सकेगी मुलाकात, भाजपा के मंगल पांडे ने बताई बड़ी वजह

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे के ऊपर लगातार हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव का दावा है कि, इस बार एनडीए की हार होगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा है कि, पीएम मोदी डिप्रेशन में हैं और 400 पार का नारा भी भूल गए हैं। वहीं उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत और गरमा गई है। वहीं तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर बिहार सरकार के स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, तेजस्वी यादव खुद बीमार हैं।

मंगल पांडे ने कहा कि, तेजस्वी यादव के बायनों को देखा जाए तो वहीं डिप्रेशन में है। तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की तरह ही चुनाव के समय झूठे वादे करते हैं। 2014, 2019 या 2024 का लोकसभा चुनाव हो ये लोग सिर्फ झूठे वादे करते हैं और फिर जब हार जाते हैं तो घर में बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव जनता की हताशा, निराशा और उनके प्रति जनता की उपेक्षा को देख रहे हैं।      

साथ ही उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव 4 जून को आप लोग(पत्रकारों) से मिलेंगे नहीं, क्यों जब रिजल्ट आता है तो इनलोगों को जीरो सीट मिलता है। इस कारण ये लोग घर में बंद हो जाते हैं और किसी के मिलते नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस बार भी रिजल्ट के दिन उनको जीरो सीट ही आएगा और फिर उस दिन वो लोग दरवाजा बंद करके अपने घर में छुप जाएंगे। 

दूसरी ओर राहुल गांधी ने राजपूत समाज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “राजाओं महाराजाओं का राज था जो भी वह चाहते थे वह कर देते थे किसी की जमीन चाहिए होती थी, वह उठा कर ले जाते थे। कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की लोकतंत्र लाये और देश को संविधान दिलवाया।” इसको लेकर मंगल पांडे ने कहा कि, राहुल गांधी ने इटली, ब्रिटेन के बारे में जानते हैं वह केवल ऐसे देशों को जानते हैं जिन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाया है। जो ऐसे देशों के इतिहास को जानता है, वो भारत के इतिहास को क्या जानें।

Suggested News