बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सौतेली माता बनी कुमाता, अवैध संबंध में अपने बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा कि सच जान कर आपके उड़ जाएंगे होश

सौतेली माता बनी कुमाता, अवैध संबंध में अपने बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा कि सच जान कर आपके उड़ जाएंगे होश

PATNA: बिहार के राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला  घटना सामने आया है। जहां एक सौतेली मां ने साजिश कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। पूरा मामला पटना सिटी का है। जहां एक सौतेली मां ने पहले साजिश रचा फिर उसे अंजाम देने के बाद इस घटना को दुर्घटना के रुप में दिखाया। मामला पटना के गौरीचक बाजार का है। जहां एक सौतेली माँ ने साजिश कर अपने बेटे की हत्या कर दी।

मृतक अंजनी कुमार की पत्नी मनोरमा गुप्ता के अनुसार बीते सात अप्रैल को जब उनके पति छत पर पूजा करने गये तभी तीन-चार लोगों के साथ सौतेली माँ अनीता देवी पीछे से छत पर पहुँची। पूजा कर रहे अंजनी कुमार पर किसी धारदार सामान से हमला कर घायल करने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। जिससे हत्या के मामला को दुर्घटना दिखाया जा सके।

बता दें कि सौतेली माँ अनीता देवी की गलत आचरण और कई लोगों से अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी मृतक अंजनी को हो गया था, जिसकी वजह से घर में लगातार माँ बेटे के बीच झगड़ा चल रहा था। पीड़िता मनोरमा गुप्ता द्वारा गौरीचक थाने में दिए गए लिखित बयान के अनुसार सौतेली सास अनीता देवी पीठ पीछे कई मर्दों को घर पर बुलाती रहती थी। जिसका विरोध मेरे पति अंजनी कुमार किया करते थे। इसी वजह से घर में लगातार झगड़ा हो रहा था। घर पर नजर रखने के लिए मृतक अंजनी कुमार सीसीटीवी कैमरा भी लगाने बाले थे। इसके पूर्व ही सौतेली माँ ने साजिश कर बेटे अंजनी कुमार की हत्या कर छत से फेंक दिया।

हालांकि मृतक के परिजनों ने इस मामले को हत्या के नज़र से जांच करने का आवेदन पुलिस के बरिय पदाधिकारियों के पास दी है। जिसमें सिटी एसपी पूर्वी ने गौरीचक थाने को आदेश दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जाए तब जाकर मृतक के परिजन थाने में पहुँच नए सिरे आवेदन दिया। जिसमें हादसे को हत्या के नजर से देखते हुए जांच की बात लिखी है। जिसके बाद परिजनों का आवेदन लेकर पुलिस जांच में लग गयी है। इस मामले में मृतक के सौतेली माँ अनिता देवी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है।


पटना से रजनिश की रिपोट

Suggested News