बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक किरण देवी और अरूण यादव के बेटे की लगी गोली, गंभीर रूप से घायल होने के दिल्ली ले जाने की तैयारी, दंपती ने गोली लगने से किया इनकार

राजद विधायक किरण देवी और अरूण यादव के बेटे की लगी गोली, गंभीर रूप से घायल होने के दिल्ली ले जाने की तैयारी, दंपती ने गोली लगने से किया इनकार

ARA : भोजपुर के बड़े राजनीतिक परिवार में शामिल राजद विधायक व पूर्व विधायक अरुण यादव के बेटे पप्पू यादव को गोली लगने की खबर सामने आई है। जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में आरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर  कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दंपती पुत्र को नई  दिल्ली ले जाने की तैयारी है। हालांकि अरूण यादव ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। 

हथियार साफ करने के दौरान चली गोली 

मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारी पप्पू यादव को गोली तब लगी, जब वह हथियार साफ कर रहे थे। हथियार कैसा था इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिल रही है कि विधायक के बेटे पप्पू कुमार की जांघ में गोली लगी है। डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने से पप्पू के जांघ की हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

जांघ में घुसा रॉड

वहीं अरुण यादव ने इस मामले में गोली की बात से इनकार किया है। पूर्व विधायक अरुण यादव का कहना है कि छत की सफाई के दौरान गिरने से जांघ में रॉड घुस जाने से गंभीर चोट आई है और अभी आरा में ही इलाज चल रहा है। 

कौन है अरुण यादव और किरण देवी

अरुण यादव आरजेडी के कट्टर समर्थक और नेता हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार के सभी सदस्यों से अरुण यादव के करीबी रिश्ते हैं। 2023 में भी आरजेडी विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकानों पर सीबीआई की टीम पहुंची थी।  किरण देवी के पति पूर्व विधायक अरुण यादव बड़े बालू कारोबारी भी हैं।  यही वजह है कि अरुण यादव लैंड फॉर जॉब केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। लालू परिवार के सदस्यों के साथ वह भी बेल पर हैं। केस में फंस जाने के कारण ही राजद ने अरुण यादव का टिकट उनकी पत्नी किरण यादव को दिया और विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने संदेश से सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज किया। हालांकि बाद में उस मामले में उन्हें बरी कर दिया गया। 

Suggested News