बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज से लापता महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, बरामद होने के बाद शिकायतकर्ता भाई को हिरासत में लिया

गोपालगंज से लापता महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, बरामद होने के बाद शिकायतकर्ता भाई को हिरासत में लिया

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी एक महिला के भाई ने उसके पति के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। दर्ज प्राथमिक के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन तीन साल बाद पुलिस जेल में बंद महिला को जिंदा बरामद किया है। बरामद हुई महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी सुनील चौहान की पत्नी लता देवी के रूप में की गई।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है की बरौली थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी चन्द्रभूषण प्रसाद की बहन लता देवी की शादी वर्ष 2009 में नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी सुनील चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्ष 2016 में लता देवी ने अपने पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा के मामले में प्राथमिकी कराई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट के आदेश पर 2021 में लता देवी को फिर से एक मौका अपने पति को देने का आदेश देने के साथ ही ससुराल जाने का आदेश दिया था। जिसके बाद लता देवी ससुराल पहुंच गई। ससुराल जाने के बाद लता देवी को पति मारपीट करना शुरू कर दिया। 

पति से तंग होकर पत्नी लता अपने पति सुनील कुमार को छोड़कर घर से गायब हो गई। जिसके बाद उसके भाई चंद्रभूषण प्रसाद ने अपने बहनोई सुनील चौहान पर अपनी बहन लता देवी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2021 के जुलाई माह में प्राथमिकी कराई थी। दर्ज  प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक  हिरासत में भेज दिया। अब तक वह जेल में ही बंद है। 

इसी बीच पुलिस को जांच जारी रही और  महिला के भाई चंद्रभूषण के मोबाइल को जब ट्रेस किया गया तो इस बात की जानकारी पुलिस को हुई की उसकी बात उसकी बहन से जनवरी माह में हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर जब पूछताछ  करने के साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से अगवा हुई महिला की खोजबीन करने के बाद उसे यूपी के बलिया जिले के मुस्काबाद से बरामद कर लिया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News