बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 15 साल मजाक किए थे लालू प्रसाद यादव, विपक्ष के हमलों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पलटवार

बिहार में 15 साल मजाक किए थे लालू प्रसाद यादव, विपक्ष के हमलों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पलटवार

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पूरा विपक्ष केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। वहीं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के हमलों पर पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि, उनके पिता(लालू यादव) 15 साल तक बिहार की जनता से मजाक किए थे।

सम्राट चौधरी का पलटवार

दरअसल, विपक्ष सत्ता पक्ष के 400 पार नारे को लेकर कह रही है कि भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं इसलिए वो 400 से अधिक सीट चाहते हैं। विपक्ष का दावा है कि तीसरी बार अगर केंद्र में एनडीए की सरकार आई तो संविधान बदल दिया जाएगा। बीजेपी देश में बाबा साहेब अंबेडकर की संविधान को खत्म करना चाहती है। वहीं विपक्ष के इस आरोप को कई बार भाजपा नेताओं के द्वारा खारिज भी किया गया है।  

15 साल तक लालू यादव ने किया मजाक

वहीं अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश में मजाक नहीं हो रहा है, 15 साल तक लालू यादव ने बिहार की जनका के साथ मजाक किया था। देश लोकतंत्र का हैं, किसी परिवार का गुलाम नहीं है। लालू प्रसाद ने 15 साल तक बिहार में क्या किया है, वो बिहार की जनता जानती है।

राजद के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल 

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को खाना दिया, ज्ञान नहीं है तो ज्ञान अर्जन करिए, पीएम ने 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से जोड़ा। उन्होंने कहा कि,  बोलने के लिए सब स्वतंत्र हैं, सपना देखने के सब स्वतंत्र हैं। लेकिन राजद पहले जमानत बचा। उन्होंने कहा कि, पहले दो फेज में बिहार के जिन लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ है वहां राजद जमानत बचा लें वहीं बड़ी बात होगी। 

Suggested News