बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा अपने प्रचार के लिए निकाले हैं ललन सिंह, अलबल बोलने से भोटवा भागता है

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा अपने प्रचार के लिए निकाले हैं ललन सिंह, अलबल बोलने से भोटवा भागता है

BHAGALPUR : भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल अनंत सिंह हाल में ही 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं। 

इसके बाद वो मीडिया में अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोर रहे है। इसपर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे लोग हैं। कम पढ़े लिखे हैं आदमी हैं। हम क्या बोल सकते हैं। उनको निकाला है पैरोल पर ललन सिंह ने अपने प्रचार के लिए।

गोपाल मंडल ने कहा की अनंत सिंह अलबल बकता है इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा। उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर काम हुआ होगा दो टर्म रहे हैं हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। हम लोग के गार्जियन है, अगर अच्छा काम किए होंगे। पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीतेगा, उसको कोई रोक सकता है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News