बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बुलेट की सवारी और गुटखे के लिए पति को छोड़ा, हैरान कर देगा लड़की का ये फैसला

बुलेट की सवारी और गुटखे के लिए पति को छोड़ा, हैरान कर देगा लड़की का ये फैसला

DESK: देश में शादी से जुड़े अजीबो-गरीब मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पत्नी को बुलेट की सवारी और गुटखा खाना इतना पंसद था कि वह उसके लिए अपनी पति को छोड़ दी। बताया जा रहा है कि, महिला का पति मजदूरी करके घर का पालन-पोषण करता था। जिसके कारण वह पत्नी के ये सारे शौक पूरा नहीं कर पा रहा था। इसलिए पत्नी उसे छोड़कर कई महीनों से अलग रह रही थी। 

बताया जा रहा है कि, महिला मायके में रहती है जहां वह बुलेट चलाती है और गुटखा भी खाती है। वहीं यह मामला जब परामर्श केंद्र में आया तो महिला ने वहां भी साफ कर दिया कि वह पति को छोड़ सकती है लेकिन बुलेट की सवारी और गुटखा खाना नहीं छोड़ सकती है। मामला यूपी के आगरा का है। जानकारी अनुसार साल 2020 में जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी सदर के सेवला में हुई थी। युवती का पति जूता फैक्ट्री में काम करता है। वह प्रतिदिन के हिसाब से 400 रुपये कमाता है। 

मगर उसकी पत्नी की फिजूलखर्ची ने उसे कर्ज में डाल दिया। पत्नी अपने पति पर बुलेट खरीदने का दवाब बनाती थी, लेकिन जब पति बुलेट नहीं खरीद पाया तो वह अपने मायके से बुलेट ले आई। जिसके बाद वह बुलेट पर सवारी करने लगी और गुटखा भी खाने लगी।  इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पत्नी अपने मायके में चली गई और वहीं पर रहने लगी है। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी है। अगली तारीख दी गई है। 

पत्नी ने काउंसलर को बताया कि उसके पिता सरकारी नौकरी करते हैं। वह शादी से पहले ही अपने पिता की बुलेट मोटरसाइकिल चलाती थी। शादी के बाद भी उसे बुलेट चलाना अच्छा लगता है। इस वजह से उसके पिता ने उसको अपनी बुलेट दे दी थी। जब उसके पति ने उसके साथ झगड़ा किया तो वह अपने बच्चे को साथ लेकर मायके आ गई। जहां उसके पिता ने 100 वर्ग गज की जमीन पर एक मकान बनवाकर दिया है। वह उसी मकान में रहती है। 

Suggested News