बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गृह कलह से तंग आकर वृद्ध महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

गृह कलह से तंग आकर वृद्ध महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA: राज्य में पारिवारिक कलह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार विवादों से तंग आकर परिवार के सदस्य खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामल पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने खुदकुशी कर ली है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। घरेलू कलह आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। 

मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव निवासी कपिल प्रसाद की 62 वर्षीया पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में मृतका के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि जिस समय घटना घटी उस समय घर में कोई नहीं था। मेरी मां ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जैसे ही हम लोग घर में गए तो देखा कि मां पंखे में लगे फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए।

वहीं इसकी जानकारी फतुहा थाने को दी गई। जनकारी मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर मामले की छानबीन की। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे ऊबकर वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

पटना से रजनिश की रिपोर्ट

Suggested News