बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश प्रमुख ने दिया पद से इस्तीफा

BREAKING : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश प्रमुख ने दिया पद से इस्तीफा

DESK. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों का टिकट बंटवारा करने के बाद से ही भूचाल मचा है. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही कई नेताओं के नाराज होने की बातें सामने आ चुकी हैं. अब इसी बीच अरविन्दर सिंह लवली का दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना उसी कड़ी में एक बड़ा झटका माना जा रहा है. अगस्त 2023 में उन्हें दिल्ली प्रदेश कांगेस का अध्यक्ष बनाया गया था।    

लवली सिंह के अचानक पद से इस्तीफा देने से कांग्रेस पदाधिकारी भी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह कई दिनों से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नहीं आ रहे थे। कहा ये भी जा रहा था कि वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे। सूत्रों की माने तो राजकुमार चौहान शीला दीक्षित सरकार ने लंबे समय तक मंत्री भी रहे थे लेकिन उनका टिकट काट दिया गया था। हाल ही में उन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। खड़गे को भेजे गए लेटर में उन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। इसके साथ ही लवली ने कांग्रेस में मंत्री रहे राजकुमार चौहान को टिकट न देने पर नाराजगी भी जाहिर की है। 

आप के साथ गठबंधन से नाराज : लवली ने चिट्ठी में लिखा कि कांग्रेस के खिलाफ जिस आम आदमी पार्टी ने झूठे आरोप लगाए, भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया आज उसी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया गया है। पार्टी दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला कैसे कर सकती है। इस गठबंधन का नतीजा है कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ 3 सीट दी गई है। लवली ने ये भी कहा कि इन तीन सीटों पर भी दो सीट पर बाहरी नेताओं को कैंडिडेट बनाया गया है जो कि गलत है। 

Suggested News