छठ पर्व के पहले गोपालगंज के गंडक नदी में देखा मगरमच्छ, पुलिस ने वीडियो जारी कर लोगों से की अलर्ट रहने की अपील, इलाके में दहशत

छठ पर्व के पहले गोपालगंज के गंडक नदी में देखा मगरमच्छ, पुलिस

GOPALGANJ: गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डूमरिया घाट के समीप गंडक नदी में गुरुवार को एक मगरमच्छ को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। 

वहीं पुलिस ने मगरमच्छ का वीडियो जारी करते हुए छठ महापर्व व नहान को लेकर लोगों से अलर्ट रहने का निर्देश दिया। वहीं मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डूमरिया घाट के समीप गंडक नदी के किनारे कुछ लोग घूम रहे थे। इसी बीच गंडक नदी के बीच में पानी के पास एक मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए लोगों से अलर्ट रहने का अपील किया। 

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गंडक नदी में मगरमच्छ का होना खतरनाक है। छठ महापर्व के मौके पर महिला नदी के किनारे पूजा पाठ करेंगी। ऐसे में अगर मगरमच्छ किसी पर हमला नहीं करें। इसको लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। साथ ही छठ पर्व के दौरान एनडीआरफ को भी तैनात किया जाएगा। फिलहाल मगरमच्छ का रेस्क्यू कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।