बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नस्लभेदी बयानों से कांग्रेस को बैकफुट पर लाने के बाद अब सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

नस्लभेदी बयानों से कांग्रेस को बैकफुट पर लाने के बाद अब सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान नस्लभेदी बयानबाजी से कांग्रेस की छवि खराब करने के बाद सैम पित्रोदा  ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसकी जानकारी खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. 

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पित्रोदा पूर्वी भारत के लोगों की तुलना चीनी और दक्षिण भारत के लोगों की तुलना अफ्रीकी लोगों से करते नजर आ रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस निशाने पर है. हालांकि पार्टी ने पित्रौदा के बयान से किनारा कर लिया है। 

सैम पित्रोदा के इस बयान पर अब कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस पार्टी ने पित्रोदा के बयान से खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा है कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने  के लिए जो तुलना की है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह अलग करती है

लेकिन, भाजपा ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा  बना लिया। पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। यही काम पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं ने अपनी सभा में किया।

पहले दिया विरासत कानून वाला बयान

लोकसभा चुनाव के दौरान  यह दूसरी बार था कि सैम पित्रोदा ने अपने बयान से कांग्रेस की परेशानी बढ़ाई थी। इससे पहले उन्होंने  अमेरिका की तरह भारत में भी विरासत कानून होने की बात कही थी। जिसका जवाब देना भी कांग्रेस के लिए मुश्किल हो गया था।


Suggested News