बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में मनाई गयी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती, वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व की जमकर की सराहना

गया में मनाई गयी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती, वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व की जमकर की सराहना

GAYA : आज गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मातृभूमि के प्रति त्याग व तपस्या के प्रतीक,  शौर्य एवं स्वाभिमान के पर्याय, अदम्य साहस से परिपूर्ण, महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, शिव कुमार चौरसिया, राहुल चंद्रवंशी,रूपेश चौधरी, अशोक राम आदि ने कहा की शुरवीर महाराणा प्रताप मुगलों के अतिक्रमणों के खिलाफ अनगिनत लड़ाइयाँ लड़ी थी। अकबर को उन्होंने युद्ध में तीन बार बुरी तरह हराया था।

नेताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का भाला 81 किलो वजन का था तथा उनके छाती का कवच 72 किलो का था। उनके भाला,  कवच,  ढाल और साथ में दो तलवारों का वजन मिला कर 208 किलो था। महाराणा प्रताप का वजन 110 किलो और लंबाई 7 फिट 5 इंच थी। इस बात से लोग अचंभित होते थे कि  इतना वजन लेकर कैसे महाराणा प्रताप रणभूमि में लड़ते थे।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News