TRE-4 अभ्यर्थियों ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से की मुलाकात, शिक्षक बहाली पर कर दे बड़ी मांग

बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर TRE-4 से जुड़े अभ्यर्थियों का संघर्ष लगातार जारी है. इसी क्रम में उन्होंने कृषि मंत्री विजय सिन्हा से मिलकर उन्हें उनका पुराना वादा याद दिलाया है.

TRE-4
TRE-4- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News : बिहार में TRE-4 की बहाली का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके 3, स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे पूर्व वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य मंत्रियों से भी मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा , जब विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने का वादा किया था। आज हम उन्हें उनका  वादा याद दिलाने पहुंचे हैं। इस पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से बात करेंगे।


गौरतलब है कि बिहार सरकार ने पहले ही कहा है कि हर साल अब जुलाई महीने में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन निकलेगा। हालांकि प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पहले बिहार सरकार अपने पूर्व के वादे के अनुसार TRE 4 की बहाली प्रक्रिया को पूर्ण करे। इसके बाद आगे से प्रत्येक वर्ष बहाली निकालने वाला काम होगा।

नरोत्तम की रिपोर्ट