CBSE 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखे अपना रिजल्ट

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी करेंगा....

CBSE Class 12 Result 2026 to Be Declared on May 13
CBSE 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी- फोटो : X

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी 13 मई (बुधवार) को घोषित किया जाएगा। पहले यह रिजल्ट मंगलवार को जारी होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से इसे समय पर जारी नहीं किया जा सका।

बोर्ड ने जानकारी दी है कि छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट CBSE Results और CBSE Official Website पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना को देखते हुए छात्रों को डिजिलॉकर और उमंग एप का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।

CBSE की ओर से स्कूलों को छह अंकों का सिक्योरिटी PIN भी जारी किया गया है। इस PIN की मदद से विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड का कहना है कि डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह वैध होंगे और इन्हें आगे एडमिशन या अन्य प्रक्रियाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस साल CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। इसके बाद से 12वीं के लाखों छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिजल्ट की तारीख सामने आने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि रिजल्ट देखने के दौरान अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एप के जरिए ही अपना परिणाम जांचें।