Bihar Teacher Transfer: बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा, आवेदन से लेकर पोस्टिंग तक की पूरी तारीखें सामने, जानिए कब और कैसे होगा ट्रांसफर
Bihar Teacher Transfer:बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी और खुशकर देने वाली खबर है। लंबे अरसे से अपनी तबादले का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों की मुराद अब पूरी होने जा रही है। ...
Bihar Teacher Transfer:बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी और खुशकर देने वाली खबर है। लंबे अरसे से अपनी तबादले का इंतजार कर रहे लाखों शिक्षकों की मुराद अब पूरी होने जा रही है। सम्राट सरकार के शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत समय-सारिणी के साथ अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के वादे के मुताबिक, जुलाई के आखिरी हफ्ते से यह बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया परवान चढ़ने लगेगी।
जवाबदेही और पारदर्शिता को बरकरार रखने के लिए इस बार पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन अमली जामा पहनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस बार तबादलों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है-समायोजन/समानुपातीकरण ,पारस्परिक स्थानांतरण ,सामान्य स्थानांतरण

जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे तयशुदा वक्त के अंदर ही तमाम अर्जियों का निपटारा करें, ताकि किसी भी शिक्षक को महकमे के चक्कर न लगाने पड़ें।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस पूरी मुहिम को मुकम्मल तौर पर कंप्यूटराइज्ड और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि सिफारिशों और धांधली के इल्जामात की गुंजाइश ही न रहे।
शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से पुरजोर अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना, वक्त रहते अपने दस्तावेज दुरुस्त कर लें और डिजिटल माध्यम से ही अपनी दरख्वास्त पेश करें। अक्टूबर के आखिर तक बिहार के सरकारी स्कूलों का नया शिक्षकों की नई तैनाती मुकम्मल तौर पर साफ हो जाएगी।