Bihar Teacher Transfer 2026: लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ट्रांसफर प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी

Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए कब से शुरू होगा आवेदन, म्यूचुअल ट्रांसफर और सामान्य स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया, साथ

Bihar Teacher Transfer 2026: लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर,

पटना: बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है। अब शिक्षकों को आवेदन, स्थानांतरण सूची और अपील प्रक्रिया के लिए तय तारीखों का पालन करना होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें समायोजन, पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) और सामान्य स्थानांतरण शामिल हैं।

29 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

शिक्षा विभाग के अनुसार, समायोजन और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षक 29 जुलाई 2026 से 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस अवधि में पात्र शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर पाएंगे।

इसके बाद 7 अगस्त से 9 सितम्बर 2026 तक समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों की बैठक होगी। इसके बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा और शिक्षकों से मिलने वाली आपत्तियों व अपीलों का निपटारा भी किया जाएगा।

10 से 14 सितम्बर तक होगा पारस्परिक स्थानांतरण

स्थानांतरण प्रक्रिया के दूसरे चरण में 10 सितम्बर से 14 सितम्बर 2026 तक पारस्परिक स्थानांतरण यानी म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें आपसी सहमति के आधार पर शिक्षक स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितम्बर से आवेदन

सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए शिक्षा विभाग 16 सितम्बर 2026 को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों (Vacancies) की सूची जारी करेगा।

इसके अगले दिन यानी 17 सितम्बर से 23 सितम्बर 2026 तक शिक्षक अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का चयन करते हुए सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद 24 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्थानांतरण सूची जारी करने और प्राप्त अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया चलेगी।

शिक्षकों को तारीखों का रखना होगा ध्यान

शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस शेड्यूल के बाद अब शिक्षकों को अपनी तैयारी शुरू करनी होगी। आवेदन की तारीख से लेकर अंतिम स्थानांतरण सूची तक की पूरी प्रक्रिया तय कर दी गई है।

यह अधिसूचना शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा के हस्ताक्षर से 17 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

बिहार के शिक्षक अब इन तय तारीखों के अनुसार अपने स्थानांतरण की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।