Panchang 22 may 2026: आज राहुकाल कब रहेगा? जानें ज्येष्ठ षष्ठी का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय की पूरी डिटेल
Panchang 22 may 2026: आज 22 मई 2026 का का पंचांग पढ़ें। जानें राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, योग और आज के आसान उपाय।
Panchang 22 may 2026: आज शुक्रवार, 22 मई 2026 है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं। मौसम वसंत ऋतु का प्रभाव लिए हुए है। आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्रमा पहले कर्क राशि में रहेंगे और रात 2 बजकर 8 मिनट के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आज षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। अश्लेषा नक्षत्र रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, फिर मघा नक्षत्र का आरंभ होगा। वृद्धि योग सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा और उसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा। तैतिल करण सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, फिर गरज करण शुरू होगा।
आज राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। गुलिक काल सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए और शुभ कार्य टालना बेहतर माना जाता है।
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। यह नक्षत्र कर्क राशि के 16 डिग्री 40 मिनट से 30 डिग्री तक फैला होता है। इसका स्वामी बुधदेव हैं और देवता नाग यानी सर्प देवता माने जाते हैं। इसका प्रतीक कुंडली मारकर बैठा हुआ सर्प है। अश्लेषा नक्षत्र में जन्मे लोग तेज बुद्धि वाले, समझदार और प्रभावशाली बोलचाल रखने वाले माने जाते हैं। इनकी याददाश्त मजबूत होती है और ये अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी भी माना जाता है। ये लोग जीवन को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं।
आज का उपाय
आज मां दुर्गा की पूजा करना शुभ माना गया है। मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें। शुक्रवार होने के कारण सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।