Today Panchang 21 May: 21 मई को कौन सा मुहूर्त रहेगा सबसे शुभ? पढ़ें आज का पंचांग, जानें सबकुछ

Today Panchang 21 May: 21 मई 2026 का आज का पंचांग पढ़ें। जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, तिथि, योग और आज के खास उपाय की पूरी जानकारी।

Today Panchang 21 May
आज का धार्मिक कैलेंडर- फोटो : social media

Today Panchang 21 May: आज 21 मई 2026, गुरुवार का दिन है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं तथा वसंत ऋतु चल रही है। आज चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में संचार करेगा। पंचमी तिथि सुबह तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना हुआ है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और दान के लिए आज का दिन अच्छा माना गया है।

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। वहीं सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक गुलिक काल रहेगा और सुबह 06:00 बजे से 07:30 बजे तक यमगंड रहेगा।आज पंचमी तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। पुष्य नक्षत्र रात 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, फिर अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा। गण्ड योग सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, उसके बाद वृद्धि योग का आरंभ होगा। बालव करण सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और फिर कौलव करण शुरू होगा।

चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान

आज चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं। पुष्य नक्षत्र कर्क राशि के 3 डिग्री 20 मिनट से लेकर 16 डिग्री 40 मिनट तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं और राशि स्वामी चंद्रदेव हैं। इसके देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक गाय का थन और कमल माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग शांत, परिश्रमी और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग आध्यात्मिक विचारों वाले और न्यायप्रिय माने जाते हैं।

आज का शुभ उपाय क्या है?

आज का शुभ उपाय यह है कि भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें। गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग होने की वजह से चने की दाल, पीले फल और पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। माथे पर केसर का तिलक लगाना भी लाभकारी रहेगा। रात्रि में शुभ समय 08 बजकर 47 मिनट से 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा-पाठ और शुभ कार्य किए जा सकते हैं।