Today Horoscope: सिंह, कन्या और तुला राशि की चमकेगी किस्मत! करियर और कमाई में मिल सकता है लाभ, पढ़ें 12 राशियों का हाल

Today Horoscope: सिंह, कन्या और तुला राशि को करियर और कमाई में फायदा मिल सकता है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Today Horoscope

Today Horoscope: 18 नवंबर 2026, बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से गोचर करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा पर गुरु और मंगल की दृष्टि रहेगी। इस दौरान ग्रहण योग के साथ गजकेसरी योग और धन योग का भी संयोग बन रहा है। राशिफल के अनुसार, आज सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।


मेष राशि: उधार देने से बचें


मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। लोन और कर्ज से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें। किसी को पैसे उधार देने से बचना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में संयम रखें। गुस्से और मानसिक तनाव की वजह से परेशानी हो सकती है। आज अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।


वृषभ राशि: खर्च पर नियंत्रण रखें


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव रह सकता है। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि वे आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत और घर के उपकरणों पर पैसा खर्च हो सकता है। पिता और परिवार के बुजुर्गों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।


मिथुन राशि: काम का दबाव बढ़ सकता है


मिथुन राशि के जातकों को आज एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की ओर से दबाव और तनाव मिल सकता है। पुराने कामों की समीक्षा करना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। दिनभर की व्यस्तता के बाद शाम का समय अच्छा बीतेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


कर्क राशि: सेहत का ध्यान रखें


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। भावुकता में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे नुकसान हो। सर्दी-जुकाम या पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। घुटनों की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए। परिवार में बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।


सिंह राशि: टीम वर्क से मिलेगा फायदा


सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सरकारी कामों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा और कारोबार में लाभदायक सौदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें।


कन्या राशि: परिवार का मिलेगा सहयोग


कन्या राशि के जातकों का आज सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कला और रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षकों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पिता और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। शाम से रात तक का समय अनुकूल रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।


तुला राशि: बिजनेस डील में मिल सकती है सफलता


तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। कारोबार से जुड़ी किसी डील में सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।


वृश्चिक राशि: प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा


वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। आप अपने काम पूरे मन से कर पाएंगे। नौकरी में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काम में प्रगति देखने को मिलेगी। मीटिंग और दूसरी जरूरी चर्चाओं में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है।


धनु राशि: यात्रा का मौका मिलेगा


धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए काम पूरे करने के लिहाज से अच्छा है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। छोटी या लंबी यात्रा का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में साहसिक फैसलों का फायदा होगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करते समय विवाद से बचें।


मकर राशि: करियर के लिए अच्छा दिन


मकर राशि के जातकों को आज अपनी पसंद और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है। करियर के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाइयों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सभी जरूरी जानकारी जांचने के बाद ही फैसला लें।


कुंभ राशि: पुरानी परेशानी फिर उभर सकती है


कुंभ राशि के जातकों को आज जल्दबाजी और गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। मानसिक तनाव और अस्थिरता महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि कोई पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। खानपान में सावधानी बरतें। पेट से जुड़ी परेशानी होने की आशंका है। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें और किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।


मीन राशि: बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं


मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। कोई बनता हुआ काम अटकने से मानसिक तनाव हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरी काम से बाहर निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें।