Panchang 29 may 2026: राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त तक, यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग
Panchang 29 may 2026: आज 29 मई 2026 का पंचांग पढ़ें। जानिए तिथि, नक्षत्र, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय और शुक्रवार का खास उपाय।
Panchang 29 may 2026: आज की अंग्रेजी तारीख 29 मई 2026, शुक्रवार है। सूर्य उत्तरायण और उत्तर गोल में स्थित हैं। इस समय वसंत ऋतु चल रही है। आज चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में संचार करेंगे।आज त्रयोदशी तिथि सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। स्वाति नक्षत्र सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा।
आज परिघ योग अगले दिन यानी 30 मई की सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शिव योग शुरू होगा। तैतिल करण सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, फिर गरज करण शुरू होगा।आज राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। इस समय किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर माना जाता है। गुलिक काल सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा। वहीं यमगंड काल दोपहर 03:30 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा।
चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में विराजमान रहेंगे
आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। स्वाति नक्षत्र तुला राशि के 6 डिग्री 40 मिनट से 20 डिग्री तक माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और राशि स्वामी शुक्रदेव हैं। स्वाति नक्षत्र के देवता वायु देव यानी पवन देव माने जाते हैं। इसका प्रतीक हवा में झूलता हुआ नया अंकुर माना गया है।Mज्योतिष मान्यता के अनुसार स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोग स्वतंत्र सोच वाले, शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के होते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान, समझदार और कूटनीति में माहिर माने जाते हैं। इनमें आत्म-नियंत्रण की क्षमता भी काफी मजबूत होती है।
आज के उपाय
आज के उपाय की बात करें तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को चीनी या चावल का दान करना भी लाभकारी बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।