पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु- केरल में बदली सत्ता ! भाजपा के कब्जे में फिर से असम-पुडुचेरी
पांच राज्यों में आ रहे चुनाव परिणाम में भाजपा को शानदार सफलता मिलती दिख रही है. वहीं एक साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सत्ता बदलती दिख है.
Vidhan Sabha Election : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम आज 4 मई को आ रहा है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई है. इसमें पहले घंटे की मतगणना के रुझानों में अलग-अलग राज्यों में अलग तस्वीर देखने को मिल रही है, जिससे सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सुबह 9 बजे तक में अलग अलग राज्यों में काफी भिन्न स्थिति देखने को मिल रही है।
पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद रोचक नजर आ रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार करीब 12 बजे तक के रुझानों में टीएमसी के मुकाबले भाजपा की बड़ी बढ़त हो गई है. भाजपा के 156 सीटों पर बढत हैं जबकि टीएमसी को 84 सीटों पर बढत है. चार अन्य सीटों पर शेष दलों के उम्मीदवार की बढत है.
तमिलनाडु में DMK गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीवीके 108 सीटों पर आगे है. वहीं AIADMK+ 63 सीटों पर बढत के साथ दूसरे नम्बर पर है जबकि डीएमके सिर्फ 41 सीटों पर बढत में है. यहां सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. पहली बार अभिनेता विजय की पार्टी सत्ता में आते दिख रही है.
केरल में पहले 4 घंटे में UDF को बढ़त मिली है। रुझानों में UDF गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि LDF पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस के 56 से ज्यादा सीटों पर बढत बनाई है जबकि उसके अन्य सहयोगी दलों को भी शानदार बढत मिली है.
असम में बीजेपी गठबंधन (NDA) का दबदबा देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरी बार यहां सत्ता में भाजपा की सरकार आ रही है. भाजपा को 80 से ज्यादा सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे चल रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि बीजेपी यहां अपनी सरकार बरकरार रख सकती है।
पुडुचेरी में भी NDA को बढ़त मिली हुई है। बीजेपी+ गठबंधन 20 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन पीछे नजर आ रहा है।