Parliament House: संसद भवन में अचानक गूंजा सायरन, फिर मची भारी अफरा-तफरी, कुछ पल के लिए थम गई सबकी सांसें!
Parliament House: देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारत, भारतीय संसद भवन में आज उस वक्त हड़कंप मच गया अचानक सुरक्षा सायरन बज उठा। सायरन की तेज गूंज सुनते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और कमांडो तुरंत एक्शन मोड में आ गए और पूरे परिसर की घेराबंदी की
Parliament House: संसद भवन परिसर के एंट्री गेट पर सोमवार को अचानक सिक्योरिटी सायरन बजने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि संसद की सुरक्षा में किसी तरह की सेंध नहीं लगी थी। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, एंट्री गेट पर लगा बूम बैरियर अचानक गिर गया था, जिसके कारण सिक्योरिटी अलार्म सक्रिय हो गया और सायरन बजने लगा। इसके बाद एहतियात के तौर पर संसद परिसर में गाड़ियों की एंट्री कुछ समय के लिए रोक दी गई।
कुछ देर बाद स्थिति सामान्य
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विजय चौक के पास संसद के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई और सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। जांच के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर थोड़ी देर में ही संसद परिसर में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।
संसद सत्र के कारण बढ़ी सतर्कता
सायरन बजने के कारण इसलिए भी हलचल बढ़ गई क्योंकि इस समय संसद का सत्र चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति की जांच की। गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद से संसद भवन और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है। किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत अलर्ट जारी कर जांच की जाती है।