महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी : ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्‍शा बदलने की कोशिश

महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी : ये महिला आरक्षण बिल ह

New Delhi : संसद में महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन बिल पर सदन में आज दूसरे दिन भी चर्चा जारी है। वहीं इस बिल को लेकर आज शाम 4 बजे मतदान होना है। चर्चा के दौरान कांग्रेस के राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए इस बिल के लेकर सत्ता पक्ष पर कई आरोप लगाए है।  


राहुल गांधी ने कहा कि पहली सच्चाई यह है कि यह महिलाओं से जुड़ा बिल नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है।"


उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी राष्ट्रीय सोच की एक प्रेरक शक्ति हैं। हम सभी अपने जीवन में महिलाओं से प्रभावित हुए हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा है और जाना है।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल का मकसद जाति जनगणना को दरकिनार करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बिल ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को नजरअंदाज करता है।


उन्होंने कहा कि इस बिल से महिलाओं का कोई लेनादेना नहीं है। ये बिल दलित, पिछड़ों के खिलाफ है। देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है। अपनी ताकत घटने से सरकार डर रही है। सत्ता को हथियान के लिए ऐसा किया जा रहा है, हम सरकार को ऐसा नहीं करने देंगे।