Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीँ धर्मेन्द्र प्रधान के आवास पर नेताओं के मुलाकात करने का सिलसिला जारी है.....पढ़िए आगे

Dharmendra Pradhan : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति
नए शिक्षा मंत्री बनाए गए जोशी - फोटो : SOCIAL MEDIA

New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर इसे औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जोशी अपने वर्तमान विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 

प्रधान का इस्तीफा 

उल्लेखनीय है कि देश में जारी व्यापक छात्र आंदोलनों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

इस्तीफे के बाद सियासी हलचल, घर पहुंचे कई दिग्गज नेता

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेताओं का पहुंचना जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात व चर्चा की।

सरकार का कदम 

संसद और सड़क पर विपक्ष एवं छात्र संगठनों के भारी विरोध के बीच प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाना, शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।